DLSA : जिला न्यायालय रायपुर में दो दिवसीय आयुष्मान कार्ड शिविर

रायपुर।  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के गरीबी उन्मूलन योजना के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर एवं स्वास्थ्य विभाग रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला न्यायालय परिसर के कक्ष क्रं. 210 में गरीब व्यक्तियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पहले दिन…

DLSA : जिला न्यायालय रायपुर में दो दिवसीय आयुष्मान कार्ड शिविर


रायपुर।  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के गरीबी उन्मूलन योजना के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर एवं स्वास्थ्य विभाग रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला न्यायालय परिसर के कक्ष क्रं. 210 में गरीब व्यक्तियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पहले दिन 117 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।


     इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश श्री अरविंद कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि,  रायपुर जिले में ऐसे बहुत से गरीब लोग है जिसे आयुष्मान कार्ड की अत्यंत आवश्यकता है इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए नालसा की गरीबी उन्मूलन योजना के तहत सभी आमजनों से आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने हेतु यह दो दिवसीय शिविर आयोजित की गयी है। जिसके तहत जिला न्यायालय के सभी बीपीएल कार्डधारी, ए.पी.एल. राशन कार्डधारियों से आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने बाबत यह दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें  सभी अधिकारीगण, सभी कर्मचारीगण, अधिवक्ता संघ के सदस्यों तथा इनके परिवारों को भी आयुष्मान कार्ड बनवाया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports