,

मथुरा में महिला वकीलों के बीच चेंबर को लेकर जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एसएसपी कार्यालय के पास उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब दो महिला वकीलों के बीच चेंबर को लेकर जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं के बीच चेंबर को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। आज मामला इस हद तक बढ़ गया कि…

मथुरा में महिला वकीलों के बीच चेंबर को लेकर जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एसएसपी कार्यालय के पास उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब दो महिला वकीलों के बीच चेंबर को लेकर जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं के बीच चेंबर को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। आज मामला इस हद तक बढ़ गया कि सरेआम एक महिला वकील ने दूसरी महिला वकील के बाल पकड़कर बुरी तरह से मारपीट शुरू कर दी।

 

मारपीट की यह घटना वकीलों के चेंबर के सामने हुई, जिसे देखकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। मारपीट और हंगामा काफी देर तक चलता रहा। इस पूरी घटना का वीडियो भी लोगों ने बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सीओ सिटी भूषण वर्मा का कहना है कि दो महिला वकीलों में मारपीट हुई है और इसका वीडियो वायरल हो रहा है। अब तक कोई पक्ष पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने नहीं आया है। अगर कोई आता है तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में एक महिला वकील स्नेहलता का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह चेंबर मैंने बनवाया था। सारी पूंजी मैंने लगाई थी। वह महिला मेरे पास आकर कहती थी कि मुझे साथ में काम करने दो। तीनों मिलकर बहनों की तरह काम करेंगे। लेकिन आज उसी ने मुझ पर हमला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports